कोविड-19: महाराष्ट्र सरकार ने सतर्कता के साथ मोलनुपिराविर के उपयोग पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

पुणे|  महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को जिला, निकाय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर कहा कि वे उपचार के दौरान वयस्क कोविड-19 मरीजों को एंटीवायरल दवा मोलनुपिराविर देने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और निश्चित परिस्थितियों में ही इसका उपयोग करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास ने पत्र में जिला एवं निकाय प्रशासन से अनुरोध किया कि वे सावधानी के साथ मोलनुपिराविर का उपयोग करें और सुझाव अनुसार ही इसकी खुराक दें।

व्यास ने पत्र में कहा कि इस दवा को केवल आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी गई है, जिसे निर्धारित परिस्थितियों में उपयोग के लिए राज्य के कोविड उपचार प्रोटोकॉल में शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Shehnaaz Gill की वैनिटी पर क्यों लिखा था गीत? इम्तियाज अली से जुड़ा है खास किस्सा

गुवाहाटी HC ने आदिवासी कार्यकर्ता Pranab Doley पर लगा NSA हटाया, हिरासत रद्द

डेड स्किन और टैनिंग हटाएगा Homemade Scrub, छोटी दिवाली पर तुरंत मिलेगा Festive Glow

संविधान से ऊपर कोई पार्टी नहीं...CJI सूर्य कांत को निशाना बनाने वाली पोस्ट को लेकर SC ने केरल कांग्रेस को अवमानना ​​नोटिस जारी किया