महाराष्ट्र सरकार ने कफ सिरप बनाने वाली छह कंपनियों के लाइसेंस किए निलंबित, जानें सख्त फैसले के पीछे क्या है कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र में नियमों के उल्लंघन के आरोप में कफ सिरप बनाने वाली छह कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी दी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष सेलार और अन्य के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक कंपनी में बनी कफ सिरप पीने से पिछले साल उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत हो गयी थी।

सेलार ने कथित तौर पर भारत से आयातित कफ सिरप पीने से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत होने का जिक्र किया, लेकिन साथ ही कहा कि उस मामले में नियमों के उल्लंघन के आरोप का सामना कर रही कंपनी हरियाणा में स्थित थी तथा महाराष्ट्र में उसकी कोई उत्पादन इकाई नहीं थी।

प्रमुख खबरें

अल्लाह का आदेश और...पेरिस में ताबड़तोड़ हमले का Video रोंगटे खड़े कर देगा

MEA Briefing: Vikram Misri China Visit, POJK Elections, West Asia, Nepal संबंधी मुद्दों पर India ने दिया जवाब

Sansad Diary: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा, राज्यसभा में हंगामा जारी

आख़िर क्या हो प्रदर्शन प्रोटोकॉल ताकि न होने पाए उपद्रव?