महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित किसानों को एनडीआरएफ के मानदंडों से अधिक मुआवजा देगी: Shinde

By Prabhasakshi News Desk | Sep 04, 2024

लातूर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को एनडीआरएफ मानदंड से अधिक मुआवजा देने का बुधवार को आश्वासन दिया। शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लातूर जिले की उदगीर तहसील में फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से उनके खेतों में बातचीत की। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा निर्धारित मानदंडों से यथासंभव अधिक मुआवजा प्रदान करेगी।’’ 

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw