महाराष्ट्र सरकार जल्द ही महिलाओं के सशक्तिकरण की नीति लाएगी: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि महिलाओं के उत्थान की योजनाएं लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की नीति जल्द ही शुरू की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां एक कार्यक्रम में महिलाओं को बधाई देते हुए ठाकरे ने कहा कि महिलाएं महज रसोई और बच्चों को पालने तक ही नहीं सीमित है, बल्कि सभी क्षेत्रों में पुरुषों से बराबरी करने के लिए इन कर्तव्यों से कहीं आगे निकल गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: ED ने नहीं की कस्टडी बढ़ाने की मांग, नवाब मलिक को दाऊद से जुड़े केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नेता होने के नाते यह देखना हमारा कर्तव्य है कि हम किसतरह से महिलाओं की मदद कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पर्याप्त कानून, सुविधाएं और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा होना चाहिए तथा उनके बीच जागरूकता पैदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही नयी महिला सशक्तिकरण नीति लायी जाएगी और महाविकास आघाडी सरकार महिलाओं के लिए इन योजनाओं को लागू कर उनका कल्याण करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow