Maharashtra : आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में लू की चेतावनी जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2024

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे एवं रायगढ़ जिले में मंगलवार तक लू चलने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी मुंबई के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी के साथ-साथ रायगढ़ और ठाणे जिलों में सोमवार और मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।’’ मुंबई में प्रशासन ने गर्मी के मौसम में लू से निपटने के लिए पहले ही लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Russia Lake Baikal Tragedy: खूबसूरत बैकाल झील में बड़ा हादसा, बर्फ में धंसने से 8 Chinese Tourists की मौत

Rajasthan Election Commission ने जारी की Final List, 5.15 करोड़ वोटर्स का नाम हुआ दर्ज

PhonePe New Feature: अब वॉयस कमांड से करें पेमेंट, Microsoft AI ने बदला ऐप का अंदाज़

Adani की JAL डील का बड़ा असर, अब Greater Noida के Buddh Circuit में फिर शुरू होगी Formula-1 रेस