बेलगाम निकाय चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति की हार दुर्भाग्यपूर्ण : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बेलगाम निकाय चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) की हार को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया है। उन्होंने इस चुनाव के नतीजे पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई द्वारा जश्न मनाए जाने को ‘‘मराठी लोगों के साथ विश्वासघात’’ करार देते हुए कहा कि इस तरह का छल पहले कभी नहीं देखा गया। महाराष्ट्र बेलगाम पर दावा करता है। बेलगाम कभी पूर्ववर्ती बंबई प्रेसीसेंसी का हिस्सा था लेकिन वर्तमान में भाषाई आधार पर यह कर्नाटक का एक जिला है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद वायरल फीवर का कहर,बीते 2 हफ़्तो में राजधानी में 3 गुना बढ़े मरीज

शिवसेना, महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ सत्ता में है। चुनाव परिणाम पर खुशी जताने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा, ‘‘ठीक है, आपकी पार्टी जीत गई, लेकिन आप मराठी मानुष की हार का जश्न मना रहे हैं... क्या आपको खुद पर शर्म नहीं आती?’’ राउत ने दावा किया, ‘‘इस तरह का विश्वासघात पहले कभी नहीं देखा गया। लाखों लोगों ने बेलगाम में मराठी गौरव और स्वाभिमान के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।’’ शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया कि एमईएस की हार को लेकर महाराष्ट्र के कई स्थानों पर निराशा है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi