प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहा है महाराष्ट्र: अनिल देशमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

नासिक।  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को नियोजित तरीके से उनके गृह राज्यों में भेजने का प्रबंध करने के लिए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रही है। महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में अन्य राज्यों से आए हजारों कर्मी देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) के कारण फंसे हुए हैं और वे उन्हें उनके गृहराज्यों में भेजे जाने के लिए परिवहन व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं। देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अन्य राज्यों के अपने समकक्षों के साथ बातचीत के बाद प्रवासी कर्मियों को वापस भेजने संबंधी अपनी फैसले की घोषणा करेंगे। देशमुख ने अन्य राज्यों का नाम नहीं लिया, लेकिन महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से आए प्रवासी मजदूर रहते हैं। महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में प्रवासी कर्मी रहते हैं। इनमें अधिकतर लोग मुंबई में रहते हैं। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस विषय पर बात चल रही है कि प्रवासी श्रमिकों को नियोजित तरीके से बसों या ट्रेन के माध्यम से कैसे उनके मूल राज्यों में भेजा जा सकता है। राकांपा के मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार कोविड-19 को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहे पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों और नर्सों पर किसी प्रकार के हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए अध्यादेश लाने पर विचार कर रही योगी सरकार

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया