महाराष्ट्र निवेश पर समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है: मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis

By Prabhasakshi News Desk | Jan 21, 2025

दावोस । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य विनिर्माण से लेकर प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर, स्वास्थ्य सेवा से लेकर स्वच्छ ऊर्जा तक सभी क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए समग्र दृष्टिकोण से काम कर रहा है। फडणवीस विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने इस स्की रिसॉर्ट शहर पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। महारष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि वह यहां कई ऐसी बैठकों में हिस्सा लेंगे जिससे राज्य में निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में संभावित निवेश के लिए ध्यान देने योग्य क्षेत्रों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘ मेरा मानना ​​है कि विनिर्माण एक प्रमुख क्षेत्र है, जबकि प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर तथा कई अन्य क्षेत्र हैं जहां हम निवेश की उम्मीद कर रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि जब निवेश की बात आती है तो हम समग्र दृष्टिकोण के साथ यहां आए हैं।’’ अन्य व्यापारिक नेताओं के अलावा, उन्होंने कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस. से मुलाकात की और नागपुर, नासिक तथा छत्रपति संभाजी नगर में कंपनी के कार्यालय स्थापित करने के साथ ही मेडिसिटी, स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना बनाने पर जोर दिया। भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश द्वार बनने की महाराष्ट्र की क्षमता को भी उन्होंने रेखांकित किय।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्चा प्रौद्योगिकी से लेकर वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बदलाव पर केंद्रित रही। बैठक के दौरान कॉग्निजेंट प्रमुख ने महाराष्ट्र में कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की। बैठक में राज्य के मंत्री उदय सामंत भी उपस्थित थे। फडणवीस ने एपी मोलर-माएर्स्क के सीईओ विन्सेंट क्लर्क से भी मुलाकात की और महाराष्ट्र के लॉजिस्टिक्स भविष्य तथा वधावन बंदरगाह को वैश्विक ‘ट्रांसशिपमेंट’ केंद्र में बदलने के बारे में चर्चा की। वहीं केपीएमजी इंडिया के सीईओ येजदी नागपुरेवाला के साथ बैठक में फडणवीस ने कौशल विकास, स्वच्छ भारत कार्यक्रम, डिजिटलीकरण, महाराष्ट्र नवाचार केंद्र और भारत की पहली तथा सबसे उन्नत ‘साइबर एनालिटिक्स एंड पुलिसिंग’ पहल‘‘महासाइबर’’ जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नवी मुंबई में ‘इनोवेशन सिटी’ के लिए विभिन्न व्यवसायिक घरानों की राय हासिल करेंगे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक

हमारे परिवार के साथ खड़े रहे”: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत