महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक की शनिवार को अध्यक्षता की और विभिन्न कानूनी मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे इस बैठक में शामिल हुए।  मुंडे ने बाद में पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति के बाद यह बैठक दो वर्षों में पहली बार आयोजित हुई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और शिवसेना के बीच हुआ सीटों का समझौता, क्या सुधरेंगे रिश्ते?

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। एकीकरण समिति के प्रतिनिधियों और मैंने मांग की कि महाराष्ट्र सीमा के पास कर्नाटक में स्थित 865 गांवों में रहने वाले मराठा युवाओं को नौकरियों तथा शिक्षा के लिए 16 प्रतिशत मराठा कोटा में शामिल किया जाये।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress