Maharashtra: झगड़े के बाद महिला की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने बुधवार को 38 वर्षीय एक व्यक्ति को एक महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी के महिला के साथ कथित रूप से विवाहेतर संबंध थे।

शिल-डायघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा इलाके के रहने वाले आरोपी और 32 वर्षीय महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि आरोपी का विवाह हो चुका था जबकि महिला अविवाहित थी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों मंगलवार को मुंब्रा के एक ‘लॉज’ में गए जहां उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद व्यक्ति ने महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने महिला को बिस्तर पर मृत पाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

पेंटागन की चेतावनी, लद्दाख के बाद अब Arunachal Pradesh बनेगा भारत-चीन विवाद का नया केंद्र

Christmas Day 2025: क्रिसमस का जुनून, 25 दिसंबर को जगमगाता भारत, ईसा मसीह के जन्म का खास संदेश

Bangladesh में देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत

Amit Shah ने पंचकूला में वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया, दिल्ली में खुलेंगी अटल कैंटीन