Amit Shah ने पंचकूला में वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया, दिल्ली में खुलेंगी अटल कैंटीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां उनकी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

शाह, कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बुधवार को पंचकूला में थे और उन्होंने वर्चुअल माध्यम से 250 ‘अटल पुस्तकालयों’ का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया।

‘रिक्रूट बेसिक कोर्स’ (आरबीसी) के 93वें बैच की ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वाजपेयी जन्म से ही देशभक्त थे, एक सक्षम प्रशासक थे और दिल से कवि थे, लेकिन जब देश की सुरक्षा और प्रगति की बात आती थी, तो वे बहुत अधिक दृढ़ और अडिग थे। इस पासिंग आउट परेड में 5,061 नवप्रशिक्षित कांस्टेबल राज्य पुलिस बल में शामिल हुए।

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को दिल्ली में बताया कि भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 100 अटल कैंटीन शुरू करेगी, जहां पांच रुपये में भोजन मिलेगा। भाजपा ने अपने दिल्ली चुनाव घोषणापत्र में अनुदान वाले भोजन कैंटीन का वादा किया था।

सूद ने पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘बृहस्पतिवार से 100 कैंटीन शुरू की जाएंगी। जीआरएपी प्रतिबंधों के कारण कुछ कैंटीन का निर्माण दो महीने तक रुका रहा। लेकिन इन सभी जगहों पर भोजन परोसा जाएगा।’’ दिल्ली के बजट 2025-26 में इन कैंटीन के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी।

प्रमुख खबरें

संदीप रेड्डी वंगा के भाई प्रणय ने समीक्षकों को ललकारा, बोले दम है तो रिलीज के बाद Spirit को खत्म करके दिखाएं

BRICS के जरिए भारत का ऐतिहासिक कूटनीतिक दर्जा बहाल करे मोदी सरकार, Congress ने दी सलाह

अयोध्या में भव्य Deepotsav की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

China Southern Airlines छह साल बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू और New Delhi के बीच शुरू करेगी नियमित उड़ान सेवा