By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्हॉट्सऐप समूह में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति से स्थानीय लोगों ने मारपीट की और बाद ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गुजराती और मराठी पहचान को लेकर एक व्हॉट्सऐप समूह पर तीखी बहस जारी थी और इसी दौरान आरोपी ने शिवाजी महाराज के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
अधिकारी ने बताया कि इससे नाराज स्थानीय लोगों के एक समूह ने विसवाडिया को घेर लिया और कथित तौर पर उससे मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विसवाडिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), 356 (2) (मानहानि) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।