महाराष्ट्र: मंत्री ने मुंबई मेट्रो रेल सेवा का विस्तार दहिसर तक करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2025

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यात्रियों को राहत देने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई मेट्रो रेल सेवाओं का विस्तार उपनगरीय दहिसर तक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर संपर्क प्रदान करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए इसका प्राथमिकता से विस्तार हो।

सरनाईक ने अक्सर यातायात जाम से जूझने वाले दहिसर नाका का निरीक्षण किया। उन्होंने जाम के लिए टोल संचालकों के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और तत्काल सुधारात्मक उपाय करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मुंबई के पांच प्रवेश बिंदुओं पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल माफ करने के पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे सरकार के फैसले से जाम की समस्या कुछ हद तक कम हुई है।

मंत्री ने मीरा-भायंदर में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक फ्लाईओवर पहले से ही चालू है। दूसरे का उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को किया जाएगा, जबकि तीसरे फ्लाईओवर के अगस्त के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता