महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि वे कोविड-19 से संक्रमित हैं। वह इससे संक्रमित होने वाले राज्य मंत्रिमंडल के नौवें मंत्री हैं। राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राउत(63) ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मैं निवेदन करता हूं कि वे एहतियातन कोविड-19 की जांच कराएं।” इसके पहले जितेंद्र आव्हाड (आवास), अशोक चव्हाण (पीडब्ल्यूडी), धनंजय मुंडे (सामाजिक न्याय), सुनील केदार (पशुपालन), बालासाहेब पाटिल (कोऑपरेशन), असलम शेख (वस्त्र), अब्दुल सत्तार (ग्रामीण विकास) और विश्वजीत कदम कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Ayatollah Khamenei के जनाजे में शामिल होंगे 20 मिलियन लोग, इजरायली खतरे के चलते नए सर्वोच्च नेता नहीं होंगे शामिल, भारत से उच्च स्तरीय दल रवाना

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम