महाराष्ट्र धन शोधन मामला : ईडी ने अनिल देशमुख के दो आवासों पर मारे छापे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नागपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर जिले में दो निवास स्थानों पर छापे मारे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईडी के दो अलग-अलग दलों ने यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित कटोल शहर में देशमुख के आवास और कटोल के समीप वाडविहीरा गांव में उनके पैतृक घर पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि देशमुख के कटोल परिसर पर तलाशी अभी चल रही है जबकि वाडविहीरा में तलाशी दोपहर 12 बजे के आसपास पूरी हो गयी। ईडी कथित तौर पर करोड़ों रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह मामले से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर को पकड़ा, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद

ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए मामले के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्रारंभिक जांच के बाद देशमुख तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए रिश्वत के आरोपों की जांच करने के लिए कहा था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

कहीं और से तेल खरीदो...रूस को लेकर अब खुलेआम धमकाने लगा अमेरिका, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने जानें क्या कहा

Adani Group को फायदा पहुंचाने Uttarakhand Power Project की 84 शर्तें बदलीं: Congress

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है

America और China बातचीत में मानवाधिकार न हों नजरअंदाज, Xi Jinping के दौरे पर Freedom House की मांग