महाराष्ट्र : कसारा स्टेशन पर भूस्खलन का मलबा लोकल ट्रेन के डिब्बे पर गिरने से यात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा स्टेशन पर मंगलवार रात पहुंची एक लोकल ट्रेन के एक डिब्बे पर भूस्खलन का मलबा गिर जाने से एक पुरुष यात्री घायल हो गया। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नीला के अनुसार, घायल यात्री को स्टेशन के ड्यूटी कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग स्टाफ ने ट्रैक का निरीक्षण किया और रात 9.35 बजे इसे ट्रेन परिचालन के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

नीला ने बताया कि भूस्खलन उस समय हुआ, जब ट्रेन का तीसरा डिब्बा घटनास्थल से गुज़र रहा था। थोड़ी मात्रा में कीचड़ और पत्थर ट्रेन में घुस गया, क्योंकि उसके दरवाजे खुले थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण लोकल या लंबी दूरी की रेल सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत