महाराष्ट्र पुलिस ने पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी मामले में नुपुर और नवीन को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

ठाणे। महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तलब कर सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा, भाजपा से निष्कासित पार्टी पदाधिकारी नवीन कुमार जिंदल को भी ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनके कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान : झालावाड़ में ट्रक ने कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पांच की मौत

इसके अलावा मुंबई पुलिस ने भी नुपुर शर्मा को समन जारी कर इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 25 जून को पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी का देश और दुनिया के कई हिस्सों में विरोध होने के बाद भाजपा ने पांच जून को नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और जिंदल को निष्कासित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत