Maharashtra Politics: महायुति को तगड़ा झटका देने की तैयारी में अजित पवार, अकेले लड़ सकते हैं BMC चुनाव!

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025

अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आगामी मुंबियाबीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की संभावना है। इस बीच, भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन में चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इस फैसले के दो मुख्य कारण हैं. पहला कारण तो ये है कि बीएमसी में सिर्फ 227 सीटें हैं. कम सीटें होने के कारण बीजेपी और शिवसेना के लिए एनसीपी (एपी) को गठबंधन में शामिल करना मुश्किल हो रहा है। दूसरे, एनसीपी (एपी) का मुंबई में बहुत कम समर्थन आधार है। और अगर वह गठबंधन में चुनाव लड़ती है तो उसे कम सीटें मिलेंगी. चूंकि, पवार मुंबई में अपनी पार्टी का आधार बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए उनके अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: EVM का मतलब-Every Vote Against Mullah, नितेश राणे का विवादित बयान, सीएम फडणवीस बोले- मैंने नहीं सुना

राउत ने किसी गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलने और संगठनात्मक विकास के अधिकार को अकेले चुनाव लड़ने के प्रमुख कारणों के रूप में उद्धृत किया था, जिससे विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था। राज्यसभा सदस्य राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अपना आधार मजबूत करने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ना चाहती है और उसने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ या महा विकास आघाडी (एमवीए) को भंग करने की मांग कभी नहीं की।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में समुद्री जहाजों पर हमले और भारतीय नाविक की मौत पर भारत ने UNSC में जताई चिंता

Japan के Kyushu में 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप से 13 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

US बलों पर Iran का मिसाइल हमला नाकाम, बीच में ही नष्ट की गईं सभी मिसाइलें

US और Saudi Arabia ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया संयुक्त हवाई हमला