उद्धव ठाकरे कैंप ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा, राज्यपाल के फैसले को दी चुनौती, 11 जुलाई को होगी सुनवाई

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2022

मुबंई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कैंप ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है और उद्धव कैंप इससे नाराज बताया जा रहा है। ऐसे में उद्धव कैंप ने एकनाथ शिंदे के सरकार बनाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ें: क्या उद्धव ठाकरे छोड़ देंगे शिवसेना की कमान? जानें सांसद अरविंद सावंत ने क्या दिया जवाब 

सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर नई याचिका दाखिल हुई है। ऐसे में तमाम मामलों की एक साथ 11 जुलाई को सुनवाई होगी। क्योंकि 11 जुलाई को पहले से ही एकनाथ शिंदे समेत कई विधायकों की अयोग्यता मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। बता दें कि न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि नई याचिका की सुनवाई भी पहले से लंबित अन्य मामलों के साथ ही 11 जुलाई को समान पीठ की ओर से की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर