देवेंद्र फडणवीस नहीं तो कौन है गृह विभाग की रेस में सबसे आगे ? मंत्रिमंडल विस्तार के फॉर्मूले को दिया गया अंतिम रूप

By अनुराग गुप्ता | Jul 09, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र राजनीति का नया अध्याय लिखने वाले तमाम नेताओं का कद बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी याचिकाओं पर सुनवाई के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को महाराष्ट्र से जुड़ी तमाम याचिकाओं पर सुनवाई होगी।

वेबसाइट न्यूज-18 लोकमत की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस नहीं बल्कि चंद्रकांत दादा पाटिल आगे चल रहे हैं। ऐसे में संभव है कि चंद्रकांत दादा पाटिल को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको बता दें कि चंद्रकांत दादा पाटिल अगर एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को सौंप सकती है।

शाह से मिले शिंदे और फडणवीस

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शुक्रवार को मुलाकात की। इसके बाद शनिवार को दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई, जिसे अंतिम रूप दिया गया।

अमित शाह ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़णवीस के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों विश्वासपूर्वक लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के CM ने पुलिस से कहा, काफिले के लिये किसी विशेष बंदोबस्त की जरूरत नहीं 

शिंदे कैंप को मिल सकते हैं 13 विभाग !

इससे पहले जो फॉर्मूला सामने आया था उसके मुताबिक एकनाथ शिंदे कैंप को 13 विभाग मिल सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 45 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें भाजपा को ज्यादा विभाग मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 25 और शिंदे कैंप के 13 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ निर्दलियों का भी कद बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के अलावा मंत्रिमंडल में अधिकांश नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन