नाना पटोले के बयान पर सियासत जारी, संजय राउत बोले- आप चुनाव लड़ सकते हैं

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2021

मुंबई। महा विकास अघाड़ी वाली सरकार में क्या सबकुछ ठीक चल रहा है ? ऐसे कई तरह के सवाल राजनीतिक गलियारों में घूम रहे हैं। कभी महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का बयान सामने आता है कि पार्टी अगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। जिसके बाद गठबंधन पार्टनर्स काफी नाराज हो जाते हैं। बयानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में एक और बयान सामने आया है। इस बार शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि आप अकेले लड़ सकते हैं। 

इससे पहले नाना पटोले के बयान को लेकर पत्रकारों ने जब उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार से सवाल पूछा था तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी गठबंधन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम करेगा और शीर्ष पद के लिए फिलहाल यह एकमात्र ‘फॉर्मूला’ है। 

इसे भी पढ़ें: महामारी के बीच महाराष्ट्र में राजनीति जारी, सरकार को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के अलग-अलग दावे 

गौरतलब है कि नाना पटोले ने सोमवार को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। आलाकमान ने फैसला किया तो मैं मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए तैयार हूं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल