Maharashtra: बीजेपी से हाथ मिलाने पर बोले प्रफुल्ल पटेल, जब हम शिवसेना की विचारधारा को स्वीकार कर सकते हैं तो...

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को अपने और अन्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल होने के फैसले का बचाव किया। एमईटी बांद्रा में बैठक के दौरान विधायकों को संबोधित करते हुए पटेल ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन बनाने के लिए राकांपा से शिवसेना को समर्थन देने पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि “जब हम शिवसेना की विचारधारा को स्वीकार कर सकते हैं तो बीजेपी के साथ जाने में क्या आपत्ति है? हम एक स्वतंत्र इकाई के रूप में इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में सियासत का मेगा शो, Pawar vs Pawar में असली पावर किसके पास

35 विधायक, पांच विधान पार्षद शामिल हुए

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जब महाराष्ट्र में एमवीए सरकार गिरने वाली थी, तब सभी राकांपा विधायकों एवं मंत्रियों ने शरद पवार से भाजपा के साथ जाने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि अजित पवार द्वारा मुंबई में बुलाई गई राकांपा की बैठक में पार्टी के 35 विधायक, पांच विधान पार्षद शामिल हुए। अजित पवार ने इस बैठक में कहा कि राकांपा ने कांग्रेस से अधिक विधायक होने के बावजूद 2004 में मुख्यमंत्री पद हासिल करने का अवसर खो दिया। 83 वर्षीय शरद पवार पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेता 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में नरेन्द्र मोदी के करिश्मे की वजह से ही सत्ता में आयी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश