महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत होने का पहला मामला सामने आया है और एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रत्नागिरी के सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की इस बीमारी से मौत हो गयी। रत्नागिरी के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय शिंदे ने बताया कि महिला संगमेश्वर की रहने वाली थीं और उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई से 330 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: कोविड इलाज के लिए मिली राशि पर कर छूट, कर आयकर अनुपालन की समयसीमा बढ़ाई गई

उन्होंने कहा कि महिला की मौत की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थीं। शिंदे ने कहा कि जिला अधिकारियों को जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन के बारे में संवदेनशील बनाने को कहा गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अब तक देश में अनुक्रमण (जीनोम) किये गये 45000 नमूनों में से कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप के 48 मामले सामने आये और उनमें से सबसे अधिक 20 मामले महाराष्ट्र से हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Indus Waters Treaty | शाहपुर कंडी बांध से पाकिस्तान को झटका, रावी नदी का पानी अब सींचेगा भारत के सूखे खेत

UP Politics में मायावती की हुंकार, विपक्ष पर साधा निशाना, बोलीं- हमें सत्ता से दूर रखने की साजिश

Ranji Trophy Cricket Tournament | जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को धूल चटाकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम

India AI Summit 2026 Day 3 LIVE Updates । डेलीगेट्स के भारी उत्साह से बदला फैसला, रात 8 बजे तक खुला रहेगा AI Expo