Maharashtra: NCP के सरकार में शामिल होने से शिंदे गुट में नाराजगी, अपने नेताओं को मनाने में जुटे CM

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में अजित पवार के शामिल होने के बाद से शिवसेना-भाजपा खेमे में सबकुछ ठीक नहीं है। खबरों की मानें तो विभागों के बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अजित पवार और छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरीफ सहित आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद रविवार को पार्टी के विभाजन के बाद से एनसीपी के दोनों गुट-शरद पवार खेमा और भतीजा समूह अपनी पहली बैठकें कर रहे हैं, जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं, अजित पवार ने बताया क्यों महाराष्ट्र सरकार में हुए शामिल

एकनाथ शिंदे सक्रिय हुए

शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि राजनीति में जब हमारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह हमारे साथ आना चाहता है तो हमें उसे शामिल करना पड़ता है और भाजपा ने यही किया। एनसीपी के हमारे साथ आने के बाद हमारे समूह के लोग नाराज थे क्योंकि हमारे कुछ नेताओं को उनका मनचाहा पद नहीं मिलेगा। यह सच नहीं है कि हमारे सभी नेता राकांपा के हमारे साथ आने से खुश हैं। हालात पर काबू पाने के लिए विधायकों की बढ़ती नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना नागपुर दौरा बीच में ही छोड़कर मंगलवार रात मुंबई लौटना पड़ा। उन्होंने देर रात तक अपने मंत्रियों के साथ बैठक भी की और उन्हें मनाने की कोशिश की। फिर बुधवार को वह फिर मिलेंगे। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े