Maharashtra: चाचा-भतीजे की सीक्रेट मीटिंग पर बोले संजय राउत, अजित इतने बड़े नहीं कि शरद पवार को ऑफर दे सकें

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

पुणे में एक उद्योगपति के घर पर अजित पवार के चाचा शरद पवार से मुलाकात के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए गठबंधन को लेकर राजनीतिक अटकलें शुरू हो गईं है। राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अजित पवार अपने चाचा के पास दो विशिष्ट प्रस्तावों के साथ आए थे। एक, शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा, यूपीए के दौरान वरिष्ठ पवार उस पद पर थे। इससे साथ ही नीति आयोग के अध्यक्ष के रूप में एक पद है। दो, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को केंद्र में और जयंत पाटिल को राज्य मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mumbai में 31 अगस्त को I.N.D.I.A. की बैठक से पहले क्या विपक्षी साथियों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे हैं Sharad Pawar

मोदी सरकार कर तंज

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि उनके पास और क्या बचा है? आप इमारत का नाम बदल सकते हैं लेकिन आप इतिहास में वर्णित पंडित नेहरू का नाम नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि आप महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सावरकर जी द्वारा बनाए गए इतिहास को नहीं बदल सकते। आप उनके जैसा इतिहास नहीं बना सकते इसलिए आप नाम बदल रहे हैं। आपको ूता दें कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसायटी कर दिया गया है। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर इस नाम को औपचारिक रूप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra से पहले Anantnag में सुरक्षा चाक-चौबंद, RPF ने Mock Drill से परखी तैयारी

Ram Mandir दान में करोड़ों का घोटाला? Kejriwal का सवाल- FIR क्यों नहीं, कौन हैं वो बड़े नाम?

Team India में King Kohli और Boom Bumrah की वापसी, England दौरे के लिए मजबूत टीम का ऐलान

Czech Republic में Indian Boxers का जलवा, 8 Gold Medal समेत 12 पदकों की लगाई झड़ी