महाराष्ट्र: बलात्कार एवं हत्या के फरार आरोपी ने सात वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न कर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छह साल की बच्ची से बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले में फरार एक आरोपी ने सात वर्षीय एक अन्य बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उसी रात जब वह बिहार के मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन जब वह बहुत देर तक वापस नहीं आई तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पीड़िता के माता-पिता को आरोपी के घर के बाहर वह छोटी बाल्टी मिली जो बच्ची अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने बताया कि वे दरवाजा तोड़कर आरोपी के घर में घुसे जहां उन्हें एक बोरी में बच्ची का शव मिली।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2023 में भी छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ठाणे केंद्रीय कारागार में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अगस्त में जब सुनवाई के लिए अदालत ले जाया जा रहा था तब वह पुलिस हिरासत से भाग गया था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं