Maharashtra: महायुति की जीत पर बोले शिंदे, हमें काम का इनाम मिला, मुख्यमंत्री पद को लेकर किया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन जबरदस्त बहुमत हासिल करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक के रुझानों के मुताबिक महायुति गठबधन 220 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह लैंडस्लाइड विक्ट्री है। उन्होंने कहा कि महायुति को महाराष्ट्र की जनता ने बहुमत दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने जो काम किया है, उसका यह फल है। साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं का भी आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें: मुश्‍किल में आदित्‍य ठाकरे, बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी आगे, मुंबई रीजन में उम्मीदवारों का क्या है हाल, यहां जानें

एकनाथ शिंदे ने इस विजय के लिए आम लोगों और अपने कार्यकर्तों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के सवाल को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिस तरीके से हमारे गठबंधन के दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा, उसी तरह हम लोग मिल बैठकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को भी तय करेंगे। मुख्यमंत्री को लेकर हमारे गठबंधन के भीतर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने केंद्र की सरकार के साथ मिलकर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर महाराष्ट्र का हमेशा समर्थन करते रहे हैं। उनकी सरकार ने भी महाराष्ट्र को लेकर विशेष काम किया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: रुझानों के बाद महायुति में शुरू हुई मुख्यमंत्री पद के लिए जंग, भाजपा, शिवनेसा और एनसीपी के अपने-अपने दावे

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर भी जबरदस्त वार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ आरोप लगाने का काम किया है। हमने अपने काम से उसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। यह एक जबरदस्त जीत है. मैंने पहले ही कहा था कि महायुति को प्रचंड जीत मिलेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं। मैं महायुति दलों के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। 

प्रमुख खबरें

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार