Maharashtra : दाउद के सहयोगी के साथ पार्टी कर रहे थे शिवसेना (यूबीटी) के नेता, एसआईटी जांच की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक डांस पार्टी से जुड़े मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की शुक्रवार को घोषणा की। इस डांस पार्टी में गैंगस्टर दाउद इब्राहिम का सहयोगी व 1993 के मुंबई बम विस्फोट का दोषी सलीम कुत्ता और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता कथित तौर पर एक साथ मौजूद थे।

उन्होंने एक तस्वीर दिखाई, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) की नासिक शहर इकाई के प्रमुख बडगुजर और सलीम कुत्ता साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।राणे ने कहा, मेरे पास इस पार्टी का एक वीडियो भी है।

सलीम कुत्ता पैरोल पर बाहर है और उद्धव ठाकरे की पार्टी के एक नेता के साथ पार्टी कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के नेता और मंत्री दादाजी भुसे ने बडगुजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्र-विरोधी कृत्य है वहीं भाजपा के विधायक आशीष शेलार ने कहा कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए और बडगुजर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

बडगुजर ने संवाददाताओं से कहा कि राणे ने जिस वीडियो का हवाला दिया है, वह फर्जी हो सकता है। उन्होंने कहा, सलीम कुत्ता से मेरा कभी कोई संबंध नहीं रहा। राजनीतिक मकसद से मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। मेरा उसके (सलीम कुत्ता) साथ कोई संबंध न था और न ही वर्तमान में है। हम जीवन में कभी मिले हों तो मुझे यह भी याद नहीं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े