Maharashtra: स्थानीय निकाय चुनावों से पहले टिटवाला में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित टिटवाला में सत्तारूढ़ शिवसेना के एक पदाधिकारी की अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात कल्याण-मुरबाद रोड पर मामनोली गांव के पास हुई।

मृतक किरण घोरड (35) के सहयोगियों ने बताया कि वह गोवेली गांव के रहने वाले थे और शिवसेना से सक्रिय रूप से जुड़े थे। कल्याण तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह किसी पुरानी दुश्मनी, संपत्ति या जमीन विवाद का नतीजा है या फिर कोई राजनीतिक पहलू है क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं। मामले को सुलझाने और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’’ महाराष्ट्र की ‘महायुति’ सरकार में भाजपा के अलावा एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घटक हैं।

प्रमुख खबरें

क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? स्टारलिंक के दावों को सरकार की तरफ से खारिज किए जाने के बाद तिलमिला गए एलन मस्क

भारत संग जल विवाद कूटनीति से सुलझाएगा Bangladesh, हुमायूं कबीर ने सहयोग पर दिया जोर

Delhi में CJP Protest से पहले Dry Day: 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

सऊदी अरब को Air Defence और तकनीकी मदद देगा Turkey, यमन में हमले के लिए सैनिक नहीं भेजेगा