महाराष्ट्र सरकार को रेलवे के विकास के लिए अपने हिस्से का 50 प्रतिशत योगदान देना चाहिये: केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

जालना| केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में रेलवे के विकास के लिए महा विकास आघाड़ी सरकार को परियोजनाओं के लिए अपने हिस्से का 50 प्रतिशत योगदान देना चाहिये।

समारोह में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड़, सांसद संजय जाधव, विधायक कैलाश गोरंट्याल, संतोष दानवे, नारायण कुचे, अतुल सावे और प्रशांत बंब और रेलवे व जिला अधिकारी मौजूद थे। दानवे ने कहा कि राज्य में विभिन्न तबकों से रेलवे के विकास की मांग की जा रही है।

केंद्र रेलवे परियोजनाएं और नयी लाइनें बिछाने के लिए तैयार है, लेकिन नीति के मुताबिक राज्य को अपने हिस्से का 50 फीसदी योगदान देना है। मंत्री ने कहा कि बहुप्रतीक्षित नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा क्योंकि कुछ दिनों में विकास परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जारी की जाएगी।

इससे यात्री मुंबई से औरंगाबादसिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने देश भर में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए रेलवे के विद्युतीकरण की योजना बनाई है।

देश भर में रेलवे स्टेशनों के विकास के बारे में दानवे ने कहा कि पहले चरण में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित कम से कम 75 रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे ने माल ढुलाई प्रणाली की दक्षता और तीव्र आवाजाही लिए समर्पित मालगाड़ी गलियारा (डीएफसी) परियोजना शुरू की है।

इस परियोजना में पूरे देश में छह मालगाड़ी गलियारों का निर्माण शामिल है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ कराड़ ने मांग की कि नांदेड़ रेलवे डिवीजन को मध्य रेलवे से जोड़ा जाए, क्योंकि दक्षिण-मध्य रेलवे मराठवाड़ा क्षेत्र की उपेक्षा करता है।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश