Maharashtra: MVA को सपा का अल्टीमेटम, अबू आजमी बोले- हम भिखारी नहीं, 5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 पर लड़ेंगे चुनाव

By अंकित सिंह | Oct 25, 2024

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज है। हालांकि, सीट बंटवारों को लेकर महा विकास अघाड़ी के भीतर से मतभेद की खबरे लगातार आ रही हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने एमवीए को बड़ी चेतावनी दे दी है। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा कि अगर राज्य में हमें 5 सीटें नहीं मिली हैं तो 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा कि हमने जो 5 उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे जीतने वाले हैं। मैं उतना इंतजार नहीं कर सकता, जितना ये (महा विकास अघाड़ी) लोग कर रहे हैं। सिर्फ़ 2 दिन बचे हैं। यह दुखद है कि जो लोग सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वे टिकट नहीं बांट रहे हैं। इतना विलंब करना महा विकास अघाड़ी की बहुत बड़ी भूल है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections: अजित पवार ने दिया बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को टिकट, ठाकरे परिवार के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

सपा नेता ने कहा कि मैं और सीटें मांग रहा हूं...लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। (शरद) पवार साहब ने कहा कि कांग्रेस वाले दिल्ली भागते रहते हैं और कल तक वे मुझे अंतिम जवाब दे देंगे। अल्पसंख्यक और डॉ. बीआर अंबेडकर, गांधी जी को मानने वाले लोग कभी भी भाजपा को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मैं भिखारी नहीं हूं, मैं आजाद आदमी हूं, अगर कल तक मेरी सीटें क्लियर नहीं होती हैं, तो मेरे पास उम्मीदवार तैयार हैं, मैं फॉर्म दे दूंगा और उन्हें चुनाव लड़वा दूंगा।  

प्रमुख खबरें

US सेना ने Iran के तेल टैंकरों को बनाया निशाना, Revolutionary Guard ने दी चेतावनी

Delhi में इमारत हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 24 संपत्तियां ध्वस्त

Glass Wall Systems के IPO को पहले दिन मिला 2.52 गुना अभिदान

Palghar में अस्पतालकर्मी पर हमले के बाद Shiv Sena ने 6 और पदाधिकारियों को किया निलंबित