उदय देशपांडे और स्मृति मंधाना को महाराष्ट्र राज्य खेल पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मलखम्ब कोच उदय देशपांडे को वर्ष 2017–18 के लिये ‘शिव छत्रपति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के खेलमंत्री विनोद तावडे ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया। देशपांडे मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित समर्थ व्यायाम मंदिर में मलखम्ब के कोच हैं।

इसे भी पढ़े: आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे और छठे स्थान पर पहुंची रौद्रिगेज, मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना को भी पुरस्कार देने की घोषणा की गई जो महाराष्ट्र के सांगली जिले से है। इसके अलावा हाकी खिलाड़ी सूरज करकेरा, टेबल टेनिस खिलाड़ी सानिल शेट्टी , ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी सिद्धांत थिंगाल्या, मोनिका अठारे और स्क्वाश खिलाड़ी महेश मनगांवकर को भी पुरस्कार दिये जायेंगे ।

प्रमुख खबरें

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

गृह मंत्री Amit Shah ने डाला वोट, दूसरे चरण में इन सीटों पर हो रही वोटिंग

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया