महाराष्ट्र: छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर जान दी, परिजनों ने कहा- वह कम अंकों को लेकर तनाव में थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को छठी कक्षा की एक छात्रा ने अपने 19वीं मंजिल स्थित घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कथित तौर पर शैक्षणिक प्रदर्शन खराब होने और कम अंकों से दुखी थी। पुलिस ने शुक्रवार रो यह जानकारी दी।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक वह नियमित पढ़ाई के बावजूद अपने अंकों में सुधार नहीं कर पा रही थी, जिसके कारण वह गहरे तनाव में थी। पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद बताया कि हाल ही में दिवाली से पहले की परीक्षाओं में छात्रा ने कम अंक प्राप्त किए थे।

अंकों में सुधार के लिए शिक्षकों द्वारा लगातार दी जा रही सलाह ने उसकी चिंता को बढ़ा दिया था। अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने कथित तौर पर अपने फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी जिसके बाद वह नीचे खड़े एक दोपहिया वाहन पर जा गिरी।

किशोरी को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि खडकपाड़ा पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

अस्पताल पर बमबारी के बाद मलबे से बाहर निकाला गया... मोजतबा खामनेई को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ?

नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये