महाराष्ट्र: किशोरी से पांच महीने तक सामूहिक बलात्कार, सात आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण की 17 वर्षीय लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में सात लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिनमें से एक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब उजागर हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों को उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होता दिखाई दिया। पीड़िता एक कॉलेज छात्रा है और इस साल अप्रैल में पहली बार इंस्टाग्राम पर एक आरोपी से मिली थी।

महात्मा फुले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसकी सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था। फिर उसने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा कर दिए।

उन्होंने बताया कि सभी ने लड़की को यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी भी दी। पीड़िता की मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी। आरोपियों पर अब बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Assam में Flood का खतरा! Arunachal की बारिश से हाई अलर्ट जारी, 3 लापता

Kolkata Building Collapse: तीन मंजिला गोदाम ज़मींदोज़, 50 लोगों के दबे होने की आशंका, 18 घायल

US-Iran MoU से खुश हुआ China, कहा- दुनिया के लिए Positive Signal है यह डील

Afternoon Nap के बाद होता है Headache? ये 5 गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह, जानें सही तरीका