महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 418 नए मामले आए सामने, 12 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 418 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,40,294 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को 418 नए मामले सामने आए तथा 12 और लोगों की मौत हो गई। जिले में संक्रमण से अब तक 10,904 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.01 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या नहीं बताई है।

प्रमुख खबरें

IPS अधिकारी Satyarth Aniruddha Pankaj का पहला कविता संग्रह आमुख Lucknow में हुआ रिलीज

Agniveer Scheme सफल साबित हुई, रक्षा बलों की समीक्षा पर हुआ बदलाव: Ashwini Vaishnaw

ठाणे MACT ने MSRTC को दिया 31.95 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Winter Special: टमाटर सूप भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें यह क्रीमी आलू-फूलगोभी सूप