Maharashtra: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2023

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा एक्सप्रेस वे पर देउलगांव कोल गांव के पास सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को लेजा रही कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति वाहन से बाहर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिससे वाहन में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वाहन से बाहर गिरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत