Maharashtra: नागपुर में कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तेज गति से आ रही कार सड़क पर खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से 60 किलोमीटर दूर अरोली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रामटेक-भंडारा सड़क पर रविवार रात को हुआ। अरोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए वाहन को सड़क पर खड़ा कर दिया था और उसने ट्रक के ‘इंडिकेटर’ भी नहीं जलाए थे, जिसके कारण अन्य वाहन चालकों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा हो गई।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Sooryavanshi: 15 की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना Duleep Trophy रिकॉर्ड, जड़े 92 रन

Bihar के इस रहस्यमयी मंदिर से जुड़ी है Siddharth Malhotra की The Vvaan की कहानी, जानकर चौंक जाएंगे!

US Open: Novak Djokovic का छलका दर्द, उल्टी-ऐंठन से था बुरा हाल, ग्रैंड स्लैम उम्मीदें टूटीं

बड़े पर्दे पर कालीन भैया का खौफ! Mirzapur: The Movie को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट की होगी फिल्म