महाराष्ट्र: नांदेड़ में बाढ़ में बहकर तीन लोगों की मौत, एक लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बाद बाढ़ग्रस्त सड़क पर बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय बचाव दल तीन लोगों को बचाने में सफल रहा, लेकिन चार लापता हैं। यहां एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने बाद में तीन लोगों के शव बरामद कर लिये। अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान तेलंगाना के जगतियाल निवासी समीना शेख (48), हसीना शेख (29) और नांदेड़ के देगलूर निवासी महबूब शेख के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना की आफरीन शेख नामक एक अन्य महिला अब भी लापता है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिले के कई गांव जलमग्न हो गए हैं और अब तक 293 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत