Maharashtra: 13 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

नवी मुंबई के वाशी इलाके से 13.15 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन रखने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसी दौरान देर रात एक बज कर करीब 45 मिनट पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में कोपरी सिग्नल के पास घूमते हुए नजर आए। उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से 13,15,000 रुपये मूल्य की 131.50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई। ’’

अधिकारी ने बताया कि इन दोनों की पहचान कबाड़ व्यापारी जितेंद्र विजयनाथ गुप्ता (48) और खारघर निवासी रियल एस्टेट एजेंट भूपेंद्र हीराचंद खंडेलवाल (41) के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस)के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission में मतभेद कोई नई बात नहीं, पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

India और Japan के बीच रोमांचक Cricket मैच के बाद Sachin Tendulkar ने की जापानी टीम की तारीफ

Supreme Court ने संवैधानिक मुद्दों के लिए CJI से पांच जजों की स्थायी पीठ बनाने का आग्रह किया

Yastika Bhatia के शतक के बाद भी India A महिला टीम दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया से 2 विकेट से हारी