महाराष्ट्र: बोईसर एमआईडीसी में भीषण आग लगने से रसायन के दो कारखाने जलकर राख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एम.आई.डी.सी स्थित रसायन के दो कारखानों में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘यूके एरोमेटिक एंड केमिकल कंपनी’ में भीषण आग लगी और इसने सलवाड शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित एक और रासायनिक इकाई को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि यूके एरोमेटिक और रसायन के कारखानों में आग लगने के तुरंत बाद वहां से श्रमिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हालांकि, आग लगने से कारखाना पूरी तरह तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें औद्योगिक इकाई में भीषण आग और इसमें से काले धुएं का गाढ़ा गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है।

पालघर अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 6:20 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजकर अभियान शुरू किया गया।

अधिकारी ने रात करीब 11 बजे बताया, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’ पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि रसायन के कारखाने में शाम करीब 5:20 बजे आग लगी थी और तेज हवाओं के कारण यह फैल गई, जिससे एक रसायन और एक कपड़ा इकाई भी इसकी चपेट में आकर नष्ट हो गई।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच