महाराष्ट्र: पुणे जिले में कार दुर्घटना में दो प्रशिक्षु पायलट की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2024

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार रात एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसपर सवार दो प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशिक्षु पायलट तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे (दोनों 21 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई तथा वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बारामती संभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुदर्शन राठौड़ ने बताया, ‘‘उन्होंने अपने कमरे में एक छोटी सी ‘पार्टी’ की और शराब पी थी। वे रात्रि भोजन के बाद स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में घूमने निकले। वाहन के तेज गति से भिगवान की ओर जाते समय एक मोड़ पर चालक ने उसपर से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पेड़ से जा टकराया तथा पास में पाइपलाइन में फंस गया।’’ वाहन चला रहे कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई हादसे में घायल हो गए तथा उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन