महाराष्ट्र : छत गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2023

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक फ्लैट की और उसकी चार बेटियां घायल हो गई, वहीं एक अन्य घटना में कंक्रीट का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंनेबताया कि पहली घटना उत्तान कस्बे के पाटन बंदर इलाके में आवासीय इमारत में तड़के चार बजकर करीब 15 मिनट पर हुई जब दूसरी घटना शुक्रवार को दोपहर में भिवंडी में हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘फ्लैट की छत का एक हिस्सा गिरने से सुनीता बोर्जेस नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से 25 साल उम्र की उसकी चार बेटियां घायल हो गईं।’’

यह घटना दोपहर एक बजकर करीब 20 मिनट पर भिवंडी के खादीपुर में हुई।’’ उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान शहनाज जहीर अंसारी के तौर पर की गई है और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।

Tata Electronics Data Leak: हैकर्स का दावा- हमारे पास है Apple-Tesla से जुड़ा 630 GB सीक्रेट डेटा

Julián Álvarez ने Atlético Madrid छोड़ने का किया ऐलान, Barcelona जाने के सपने पर 500 मिलियन यूरो का ब्रेकर