Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग की, UCC पर बोले- हम इसका समर्थन करते हैं लेकिन...

By अंकित सिंह | Jun 20, 2023

देश की राजनीति में समान नागरिक संहिता को लेकर हलचल लगातार जारी है। जब से 22 वें विधि आयोग ने इस पर अपने सुझाव मांगे हैं, उसके बाद से विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्षी दलों का आरोप है कि अपनी नाकामयाबियों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार इस पर फोकस कर रही है। वहीं, भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि यह हमारा शुरू से एजेंडा रहा है और इस पर हम डटे हुए हैं। इन सब के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी बड़ा बयान सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: गर्मी के कारण UCC पर जवाब नहीं दे पाए नीतीश, पर्दे के पीछे कोई और खेल तो नहीं!

इससे पहले भी शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का स्वागत है, लेकिन क्या इसके लागू होने से हिंदुओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी के लिए समान नागरिक संहिता का स्वागत करते हैं लेकिन यह हिंदुओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा? अगर वे (भाजपा) पूरे देश में गोवध पर रोक नहीं लगा सकते तो कैसे यूसीसी को लागू करेंगे?’’ गौरतलब है कि विधि आयोग ने हाल में कहा कि उसने यूसीसी पर नए सिरे से विचार करने का फैसला किया है और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किया है, जिनमें आम लोग और धार्मिक संगठनों के सदस्य शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari