Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने MVA को दिया बड़ा झटका, संजय राउत का ऐलान- अपने दम पर लड़ेंगे

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी विभिन्न स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। यह महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी के लिए बड़ा घटका है। पत्रकारों से बात करते हुए, राज्यसभा सांसद ने कहा कि इंडिया ब्लॉक और महा विकास अघाड़ी गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा कि हम मुंबई और नागपुर नगर निगम से अपने दम पर लड़ेंगे, जो होगा सो होगा। हमें खुद ही देखना होगा। हम अपने दम पर नागपुर से लड़ेंगे। ऐसा संकेत हमें उद्धव ठाकरे ने दिया है। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने RSS की जमकर की तारीफ, बोले- संघ की मेहनत के कारण महाराष्ट्र में जीती भाजपा

राउत ने कहा कि यह सच है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की एक भी बैठक नहीं हुई। इस बैठक को बुलाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस पार्टी की थी. हम अभी तक भारत गठबंधन के संयोजक की घोषणा नहीं कर पाए हैं, अगर हमें किसी ताकत से लड़ना है तो इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में किसका समर्थन करने जा रही है। आनंद दुबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में ज्यादातर पार्टियां आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रही हैं क्योंकि इंडिया गठबंधन के सामने अगर कोई दुश्मन बनकर आया है तो वो है बीजेपी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी को हरा सकती है, इसलिए इंडिया गठबंधन उसका मनोबल बढ़ा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Daniil Medvedev के बाहर होने से Novak Djokovic ने China Open रिकॉर्ड 33-0 किया

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा BJD ने, Form 6 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का दिया हवाला

PM Modi ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति Guy Parmelin को गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर चीज किए भेंट

Tata Steel अपनी अनुषंगी NINL में करेगी 40000 करोड़ रुपये का निवेश