महाराष्ट्र: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

महाराष्ट्र के लातूर शहर के एक बाजार में 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को आरोपी से सब्जी खरीद रही थी तब यह घटना हुई।

घटना महात्मा फुले सब्जी मार्केट में घटी थी। बाजार कुछ हिंदू संगठनों द्वारा किये गए बंद के आह्वान के बाद शुक्रवार को बंद रहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गांधी चौक पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सुबह जब वह सब्जी खरीद रही थी तो विक्रेता ने उसे गलत तरीके से छुआ।

उसकी हरकत से नाराज होकर उसने उसे थप्पड़ मारा और बाद में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अजीम काजी के रूप में हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शहर इकाई और कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन करके आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने बाजार बंद का आह्वान भी किया जिसके चलते बाजार बंद रहा।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात