महाराष्ट्र विकास आघाड़ी ने विधानपरिषद की नौ सीटों पर चुनाव कराने का किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

मुम्बई। सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) ने विधानपरिषद की नौ सीटों के लिए 21 मई को चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। इस फैसले से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के छह माह के अंदर विधानमंडल में पहुंच जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ठाकरे को 28 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एवं राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने कहा कि एमवीए के घटक दल दो-दो सीटें आसानी से जीत जायेंगे। 

 शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर चुनाव कराने की इजाजत देने के लिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। इसे पहले कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से अनिश्चितता का माहौल समाप्त हुआ है। थोराट और राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी इस घोषणा का यह कहते हुए स्वागत किया कि इससे विपक्षी भाजपा द्वारा फैलायी गयी अनिश्चिता की अटकलों पर विराम लग जाएगा। दोनों ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। विधानपरिषद की नौ सीटें 24 अप्रैल को खाली हुईं थी। 

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी ने रेल मंत्री से कहा- मुझे फोन करने की कृपा करें

उनमें से भाजपा और राकांपा के पास फिलहाल तीन तीन सीटें थीं, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना के पास एक सीट थी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यथाशीघ्र चुनाव कराने का अनुरोध किया था। कोरोना वायरस महामारी के चलते चुनाव स्थगित हो जाने के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने कोश्यारी से ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से दो में से एक सीट पर नामित करने की सिफारिश की थी। दोनों सीटें खाली हैं। लेकिन राज्यपाल ने कोई निर्णय नहीं लिया। शिवसेना के अनुसार इस सप्ताह ठाकरे ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात की थी।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास