Maharashtra: बारसू रिफाइनरी परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने शरद पवार से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के तटीय जिले रत्नागिरी के बारसू गांव में प्रस्तावित तेल शोधन कारखाना (रिफाइनरी) का विरोध कर रहे ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में मुलाकात की। बारसू और आसपास के लोगों का एक गुट प्रस्तावित रिफाइनरी परियोजना का विरोध कर रहा है। उनको डर है कि रिफाइनरी से तटीय कोंकण क्षेत्र की जैव विविधता को नुकसान होगा और उनकी आजीविका भी प्रभावित होगी। गत शुक्रवार को प्रस्तावित परियोजना स्थल पर तनाव उस समय बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि विकास परियोजनाओं से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपील की थी कि वह सभी हितधारकों से चर्चा करे और यथासंभव सर्वश्रेष्ठ समाधान निकाले। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच प्रस्तावित रिफाइनरी परियोजना को लेकर समन्वय नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रही है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: हार्दिक पंड्या वापसी के लिए लगा रहे पूरा जोर, जानें कब मैदान पर लौटेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन