इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2026

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक ऐसा ऑपरेशन सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दुश्मन देश की सरज, ऊंचे पहाड़, चारों तरफ खतरा और बीच में फंसा एक जख्मी पायलट। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। यूनाइटेड स्टेट ने युद्ध के बीच ईरान की धरती पर अपने पायलट को जिंदा वापस निकाल लिया। दो दिन तक पहाड़ों में छिपे उस पायलट को बचाने के लिए आसमान में दर्जनों फाइटर जेट्स गस्त कर रहे थे। लेकिन इस मिशन का असली हीरो कोई इंसान नहीं बल्कि एक छोटी सी डिवाइस थी जो लगातार दुश्मन की नजरों से बचते हुए पायलट की लोकेशन भेजती रही। पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब अमेरिकी वायुसेना एक फाइटर जेट ईरान के भीतर मार गिराया। पायलट ने तुरंत इजेक्ट किया और अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ी इलाकों की तरह भाग गया। बताया जाता है कि वो करीब 7000 फीट की ऊंचाई तक पहाड़ चढ़ गया और एक सककरी दरार में छिप कर बैठ गया। जहां से उसे ढूंढ पाना लगभग नामुमकिन था। लेकिन यहीं से शुरू हुआ हाईटेक रेस्क्यू मिशन। 

इसे भी पढ़ें: 7000 फीट की ऊंची पहाड़ी...अमेरिकी पायलट ईरान में 24 घंटे कैसे जिंदा रहा?

इस पूरे मिशन पर डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अमेरिकी सेना की साहस और काबिलियत का अद्भुत प्रदर्शन बताया है। यह रेस्क्यू मिशन सिर्फ एक पायलट को बचाने की कहानी नहीं है। यह दिखाता है कि आधुनिक युग में अब सिर्फ हथियारों से ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी से भी जंग लड़ा जा रहा है। जहां एक छोटी सी डिवाइस जिंदगी और मौत के बीच का फर्क तय कर सकती है। एक तरफ पहाड़ में छिपा पायलट, दूसरी तरफ दुश्मन की सेना और बीच में सेटेलाइट, सिग्नल और हाईटेक सिस्टम। यही है आज की वॉरफेयर की नई हकीकत।  इस मिशन ने यह भी साबित कर दिया कि अगर टेक्नोलॉजी अगर टेक्नोलॉजी और रणनीति साथ हो तो सबसे खतरनाक हालत में भी उम्मीद जिंदा रहती है। 

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार