Maharashtra: नहीं जीते तो 1500 रुपये वापस ले लेंगे, लाड़ली बहना योजना पर ये क्या बोल गए विधायक रवि राणा

By अंकित सिंह | Aug 14, 2024

महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक रवि राणा मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना पर अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बडनेरा से तीन बार के निर्दलीय विधायक राणा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर लाभार्थी महायुति को सत्ता में वापस नहीं लाते हैं तो प्रति व्यक्ति प्रति माह दिए जाने वाले 1,500 रुपये वापस ले लिए जाएंगे। राणा ने सोमवार को अमरावती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव के बाद मैं इस राशि को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये (प्रति माह) करने की मांग करूंगा। मैं आपका भाई हूं... लेकिन अगर आपने अपना आशीर्वाद नहीं दिया, तो मैं आपके बैंक खातों से 1,500 रुपये वापस ले लूंगा।

इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar को क्यों आ रही है Sharad Pawar की याद? क्यों चाचा के पास वापस लौटने को बेताब हैं अजित पवार?

कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) द्वारा राणा की टिप्पणी की आलोचना करने और इस योजना कोराजनीति से प्रेरित करार देने के बाद, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि एक भाई द्वारा अपनी बहनों को दिया गया उपहार कभी वापस नहीं लिया जा सकता। विपक्षी दलों की आलोचना के बाद राणा ने दावा किया कि उन्होंने यह टिप्पणी मजाक में की थी। एकनाथ शिंदे सरकार की प्रमुख ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना’ के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

अंकिता भंडारी के माता-पिता का Delhi के इंडिया गेट पर धरना, Rahul Gandhi ने दिया समर्थन

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह