महाराष्ट्र सरकार अगले 10-15 दिनों में स्कूलों को दोबारा खोलने पर विचार करेगी: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

जालना| महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि अगले 10-15 दिनों में राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की मांग पर विचार किया जाएगा, क्योंकि बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हैं और छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

टोपे ने कहा, कुछ वर्गों द्वारा स्कूलों को फिर से खोलने की मांग बढ़ रही है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। हम 10-15 दिनों के बाद इस पर विचार करेंगे, क्योंकि बच्चों में संक्रमण (दर) कम है। मुख्यमंत्री इस संबंध में अंतिम फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा, कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी भीड़भाड़ से बचना चाहिए। महामारी के वर्तमान हालात के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में मामले बढ़ रहे हैं, हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मामले कम हैं।

कोविड-रोधी टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में 10-15 प्रतिशत पात्र लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है, क्योंकि टीका लगवाना स्वैच्छिक है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court